पंजाब के पूर्व गवर्नर व सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का निधन

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2025 11:32 AM

shivraj patil passes away

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार

पंजाब डेस्कः वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को उनके पैतृक शहर लातूर में निधन हो गया। परिज़न ने बताया कि पाटिल पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 90 वर्ष थी।

शिवराज पाटिल लोकसभा के पूर्व स्पीकर रहे हैं और केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों का दायित्व संभाल चुके हैं। वे लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए थे। इसके साथ ही, वे 2010 से 2015 तक पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!