रिश्तेदारों के घर आई लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Vaneet,Updated: 10 Jul, 2020 04:27 PM

girl came home to relatives and committed suicide by hanging

थाना डिवीजन नंबर-7 के इलाके आदर्श नगर में एक 15 साल की युवती ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...

लुधियाना(रिशि): थाना डिवीजन नंबर-7 के इलाके आदर्श नगर में एक 15 साल की युवती ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जिसका परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

जांच अधिकारी रछपाल सिंह के अनुसार मृतका की पहचान राजन (15) के रूप में हुई है जो मूल रूप से यूपी की रहने वाली है। अब तक की जांच में सामने आया है कि वह आदर्श नगर में अपने रिश्तेदारों के घर आई थी लेकिन लॉकडाऊन की वजह से वापस न जा सकी। वीरवार सुबह सारे परिजन काम पर चले गए और राजन घर पर अकेली थी। लगभग 11 बजे परिजनों ने घर आकर देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था। पुलिस के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!