Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2023 12:31 PM

बिश्नोई के साथी की मदद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (राज): सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी की मदद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान हर्षवीर के रूप में हुई है, जो लॉरेंस के साथ राजवीर की पैसों के लेन- देन आदि काम में मदद करता था। गुप्त सूचना के आधार पर सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने बारेवाल रोड से हर्षवीर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना सराभा नगर में हर्षवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।