शर्मनाक! पहले मोबाइल पर दिखाई अश्लील Video फिर 13 साल की बच्ची से किया गैंगरेप

Edited By Vatika,Updated: 05 Jan, 2021 10:09 AM

gangrape with 13 year old girl

नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखा कर सामुहिक बलात्कार करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते थाना छेहरटा की पुलिस ने

अमृतसर (अरुण): नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखा कर सामुहिक बलात्कार करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते थाना छेहरटा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से करवाई गई मैडीकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी नरिन्दर सिंह और सन्दीप बल्ल के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस को की शिकायत में जालंधर निवासी महिला ने बताया कि आपसी तकरार के चलते उसका अपने पति के साथ तलाक हो चुका है, कुछ दिन पहले ही वह अपनी 13 वर्षीय लड़की सहित स्थानिक थाने अधीन पड़ते एक गांव में अपने जानने वाले के पास रहने आई थी। लोगों के घरों में काम करके अपना गुज़ारा कर रही थी और अपनी लड़की को गुरमीत कौर के घर छोड़ जाती थी। गुरमीत कौर का पति नरिन्दर सिंह घर रहता था। शनिवार के दिन वह और गुरमीत कौर दोनों काम करने गई थीं, जिसके बाद नरिंदर सिंह और उसके दोस्त संदीप बल्ल की तरफ से उसकी लड़की को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर हवस का शिकार बनाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे आरोपियों की तरफ से जान से मारने की धमकियां भी दीं गई है।

आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार: थाना प्रमुख 
थाना छेहरटा प्रमुख इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके ’से फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!