विधानसभा चुनाव: लुधियाना में पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों के भविष्य का फैसला

Edited By Kalash,Updated: 14 Feb, 2022 12:28 PM

future of relatives of two former chief ministers will be decided in ludhiana

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जहां 3 पूर्व मुख्यमंत्री व 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार मैदान में हैं वहीं उनमें से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों

लुधियाना (हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जहां 3 पूर्व मुख्यमंत्री व 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार मैदान में हैं वहीं उनमें से दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों के सियासी भविष्य का फैसला जिला लुधियाना में होगा जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते गुरकीरत सिंह खन्ना से चुनाव लड़ रहे हैं जो यहां से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। इसी तरह कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रजिन्दर कौर भटटल के दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से टिकट दी गई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ मुक्तसर से चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबरः मोहाली में किसान नेता के दफ्तर पर हमला

मालवा से ज्यादा माझा में है बादल के रिश्तेदार
अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे ज्यादा रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं तो प्रकाश सिंह बादल है। उनका बेटा सुखबीर बादल व भतीजा मनप्रीत बादल मालवा की जलालाबाद व बठिंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले उनके दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरो व बिक्रम मजीठिया को माझा से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन मजीठिया ने अमृतसर से नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए अपनी पत्नी को मजीठा सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया। तो माझा में बादल के रिश्तेदारों की संख्या ज्यादा हो गई है।

यह भी पढ़ें :CM चन्नी ने पंजाब वासियों के लिए किए यह अहम ऐलान

आदेश प्रताप है दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार
पंजाब में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में अगर कोई दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का रिश्तेदार है तो वो है आदेश प्रताप सिंह कैरो जो प्रकाश सिंह बादल के दामाद और प्रताप सिंह कैरो के पोते हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!