पंजाब के पूर्व DGP सैनी की जमानत पर 3 जजों की बैंच करेगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2020 10:48 AM

former punjab dgp saini to hear 3 judges on bail in supreme court

बहुचर्चित मुल्तानी अगवा व हत्या मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी की जमानत याचिका पर मंगलवर को 3 जजों की बैंच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेगी।

चंडीगढ़ः बहुचर्चित मुल्तानी अगवा व हत्या मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी की जमानत याचिका पर मंगलवर को 3 जजों की बैंच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करेगी। 

बता दें कि पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की गिरफ्तारी के लिए एस.आई.टी. व पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ गैर -जमानती वारंट जारी किए हुए है। अदालत ने आदेश दिया है कि सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करके 25 सितंबर तक कोर्ट में पेश किया जाएं। 

बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आगामी जमानत की याचिका रद्द होने के बाद सैनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन उनके वकीलों की तरफ से लगाई गई याचिका कुछ दस्तावेजों की कमी के कारण रह गई थी। इस कारण उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आबजेक्शन लगा दी गई, जिस कारण उन्हें दोबारा याचिका दायर करनी पड़ी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!