बड़ी घटना, फुटबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 12 Nov, 2026 11:17 AM

football player death

थाना जोधां के अधीन आते गांव लताला में फुटबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पक्खोवाल (देओल): थाना जोधां के अधीन आते गांव लताला में फुटबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के कारण गांव और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार करणवीर सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र बिंदर सिंह गत रात करीब 8.30 बजे घर से किसी काम के सिलसिले में गया था पर काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं आया तो पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाश शूरू की। 

इसी दौरान रात करीब 2 बजे परिवार को उसका शव गांव के पार्क के पास स्थित शमशान घाट में मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे, जिसके बाद इस घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!