Punjab : दिनदहाड़े सरपंच के पति पर Firing, इलाके में फैली सनसनी

Edited By VANSH Sharma,Updated: 13 Feb, 2025 08:10 PM

firing on sarpanch s husband in broad daylight

महिला सरपंच के पति सुखदेव सिंह पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग के कारण बाजार में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

अमृतसर/बाबा बकाला (राकेश): अमृतसर के जंडियाला गुरु के तहत आने वाले गांव तिमोवाल में तीन नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों ने दिनदहाड़े महिला सरपंच के पति सुखदेव सिंह पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग के कारण बाजार में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। सुखदेव सिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, जंडियाला गुरु इलाके में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ऐसा लग रहा है कि इस इलाके में गुंडागर्दी बेखौफ चल रही है और अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन इन बदमाशों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा।  

घायल सुखदेव सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने काम से जा रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।  

इस संबंध में डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं और फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!