जालंधर में Firing, युवती से छेड़छाड़ मामले में चली गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Sep, 2024 11:01 PM

firing in jalandhar bullets fired in case of molestation of a girl

शहर में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर शाम युवती से छेड़छाड़ मामले में युवक ने गोलियां चलाई हैं।

जालंधर : शहर में देर रात बड़ी वारदात होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में  पड़ते इलाका सोढल में हमलावरों ने एक परिवार पर गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी अनुसार देर रात सोढल इलाके में एक परिवार पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। सूत्रों का कहना है कि युवती को छेड़ने से मना करने पर गुस्साए युवक ने गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत पाई जा रही है। युवती से छेड़छाड़ मामले में युवक ने गोलियां चलाई हैं। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 नं. की पुलिस मौके पर पहुंची है तथा 6 युवकों को राऊंडअप किया गया है। पुलिस ने हमलावर युवकों के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। लोगों का कहना है कि युवकों ने घर में घुस कर हवाई फायर किए हैं तथा तलवारों व ईंटों से भी हमला किया गया है। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जैसे ही खबर संबंधी कोई अपडेट सामने आती है तो खबर अपडेट कर दी जाएगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!