पंजाब में फिर चली गोलियां, कांग्रेस पार्षद के पति पर हुआ हमला

Edited By Kamini,Updated: 19 Apr, 2022 05:30 PM

firing again in punjab woman congress councilor s husband attacked

पंजाब गैंगवार, गोलीबारी, लूट पाट का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी मिली है कि फिरोजपुर शहर कांग्रेस पार्षद ........

फिरोजपुर (कुमार):  पंजाब गैंगवार, गोलीबारी, लूट पाट का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में बगदादी गेट के पास आज दोपहर दिन दिहाड़े  काले रंग की स्कार्पियो पर आए युवाओं ने वार्ड नंबर 17 की कांग्रेसी महिला पार्षद प्रवीण कुमारी के पति  मुक्खा को गोली मार दी और गोली उसकी टांग के आरपार  निकल गई। घायल मुक्खा को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है जहां डॉक्टर आर.एल. तनेजा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

PunjabKesari

इस अवसर पर नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर के प्रधान रिंकू ग्रोवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और आए दिन शहर में गोली चल रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रात: भी शहर के मुल्तानी गेट के अंदर युवाओं द्वारा गोली चलाई गई  जिस कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। रिंकू ग्रोवर ने कहा कि अगर शहर  में कानून व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया और आए दिन बदमाशी और गुंडागर्दी करने वाले वालों को पकड़ा नहीं गया तो शहर में कांग्रेसी आम लोगों को साथ लेकर थाने के बाहर धरना देंगे और घेराव करेंगे। रिंकू ग्रोवर ने आरोप लगाते हुए कहा के समाज विरोधी तत्व फिरोजपुर में खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और लोगों की जान व माल को हर समय खतरा बना रहता है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों का को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!