शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़ों के Showroom में लगी भयानक आग, लाखों रुपए का नुकसान

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2022 09:36 PM

fire in the showroom of readymade garments due to short circuit

शहर के मुख्य बाजार स्थित डी.एस. रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की आवला) : शहर के मुख्य बाजार स्थित डी.एस. रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखे लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार बाबा जोगिंदर सिंह कुटी वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य बाजार में उनका डी.एस. रेडीमेड कपड़ों का 2 मंजिला शोरूम है और आज सुबह शार्ट सर्किट से उनके शोरूम की दूसरी मंजिल में आग लग गई। उन्हें आग के बारे में तब पता चला जब दूसरी मंजिल से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते भयंकर आग लग गई। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। जलालाबाद से दमकल की टीम ने आकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जे.सी.बी. मशीन लाई गई, जिससे शोरूम के शीशे तोड़े गए और बाजार क्षेत्र के दुकानदारों ने बड़ी हिम्मत दिखाई और दुकान से सामान निकाल लिया।

दुकानदार बाबा जोगिंदर सिंह ने बताया कि शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी होती तो लाखों रुपए के नुकसान से बचा जा सकता था क्योंकि जलालाबाद से फायर ब्रिगेड को यहां पहुंचने में काफी समय लगता है। इस सीट से विधायक फौजा सिंह सरारी इस समय पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, एक बार फिर उनके विधानसभा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की कमी पेश आई। फायर ब्रिगेड न होने के कारण लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाजार में आग लगने से कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन सरकार अभी भी नहीं जाग रही है। गौरतलब है कि इस मुख्य बाजार में जहां आग लगी है, वहां जगह-जगह रेडीमेड और कपड़ों की दुकानें हैं। गनीमत रही कि आग आगे नहीं फैली, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!