फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, धू धू कर जला सारा सामान

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2022 11:14 AM

fire in shop

सरकार इसका मुआवजा दें ताकि हम अपना काम कर सकें।

पटियाला (बलजिंदर): पटियाला के सरहिंद रोड पर बी.एन. खालसा स्कूल नजदीक एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि आग लगने से आसपास की 3 दुकानें भी प्रभावित हुई हैं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग काफी फैल चुकी थी। यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है।

PunjabKesari

उन्होंने यह भी कहा कि आग इतनी भीषण थी कि बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन समय पर सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और आग पर काबू पा लिया गया।  इस मौके पर दुकानदार और परिजनों ने बताया है कि इस आग से काफी नुकसान हुआ है, सरकार इसका मुआवजा दें ताकि हम अपना काम कर सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!