गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी और अध्यक्ष पर केस दर्ज, पाठ सीखने आई नाबालिगा से की थी अश्लील हरकतें

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2020 05:05 PM

fir against granthi

जिले के गांव मेहंदीपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पाठ सीखने जाती 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष और ग्रंथी द्वारा अश्लील

तरनतारन(रमन): जिले के गांव मेहंदीपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पाठ सीखने जाती 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष और ग्रंथी द्वारा अश्लील हरकतें करने उपरांत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी, जिस संबंधित पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन दूसरा आरोपी ग्रंथी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

PunjabKesari

पीड़ित लड़की ने माननीय अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवा दिए थे, जिसके अंतर्गत लड़की के मैडीकल के बाद पुलिस ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के जुर्म संबंधित विस्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की और परिवाक सदस्यों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 2 और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर नए आए एस.एस.पी. से मामले में दखल देने की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार जिले के सरहदी गांव मेहंदीपुर में स्थित गुरुद्वारा साहिब अंदर पाठ सीखने के लिए जाती 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ ग्रंथी और अध्यक्ष की तरफ से बुरी नजर के साथ देखा जाने लगा, जिसके बाद एक दिन इन दोनों की तरफ से नाबालिगा को गुरु साहिब के पवित्र स्वरूप सामने कमरे अंदर अश्लील हरकतें करनीं शुरू कर दी गई। इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। थाना खेमकरण की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष बलबीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मेहंदीपुर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि ग्रंथी लवप्रीत सिंह उर्फ कर्म पुत्र गुरमीत सिंह निवासी मेहंदीपुर अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है। 

PunjabKesari

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?
उधर थाना प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि माननीय अदालत के हुक्मों के अंतर्गत बलबीर सिंह और लवप्रीत सिंह खिलाफ दुष्कर्म के जुर्म के अंतर्गत धारा में विस्तार किया गया है। बलबीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार लवप्रीत सिंह की खोज के लिए छापेकारी जारी है। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों संबंधित जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!