गुरुद्वारा साहिब में बना दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस
Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 05:10 PM

पुलिस स्टेशन डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव खोदे बेट के पास गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में एक प्रवासी मजदूर का शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुलिस स्टेशन डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव खोदे बेट के पास गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में एक प्रवासी मजदूर का शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन उगराहां के ब्लॉक प्रधान गुरबचन सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद डेरा बाबा नानक पुलिस को सूचित किया गया।
इसके बाद SHO डेरा बाबा नानक अशोक कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रवासी का जो शव मिला है उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसे 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here