Edited By Urmila,Updated: 21 Dec, 2021 05:50 PM

पंजाब की राजनीति में नया धमाका हुआ है। चन्नी सरकार ने आधी रात को अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह केस पंजाब सरकार की तरफ से नए...
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में नया धमाका हुआ है। चन्नी सरकार ने आधी रात को अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह केस पंजाब सरकार की तरफ से नए लगाए गए कार्यकारी डी.जी.पी. सिदार्थ चट्टोपाध्याए के आदेशों पर दर्ज किया गया है। डी.जी.पी. ने बी.ओ.आई. (ब्यौरो आफ इन्सवेस्टीगेशन) को पत्र लिख कर उक्त कार्यवाही करने के लिए कहा था। यहीं बस नहीं डी.जी.पी. ने एस.आई.टी. के गठन के लिए भी कहा था। दरअसल ए.जी. पटवालिया ने एक दिसंबर को इस मामले में अपना ओपिनियन दिया था। पिछले एक महीने से ही बिक्रम मजीठिया खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसको पंजाब सरकार ने अमली जामा पहनाते बीती आधी रात को बिक्रम मजीठिया खिलाफ केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत चन्नी ने किया 'आप' लीडरशिप का किया पर्दाफाश
यह केस मोहाली में ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (बी.ओ.आई.) की तरफ से स्टेट क्राइम पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। मजीठिया खिलाफ ड्रग मामले को लेकर लगातार दोष लगाए जा रहे थे। यह केस एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 25/ए/29 के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पर्चा दर्ज होने के बाद अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि मजीठिया को किसी समय भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here