पिता ने अपने दो बच्चों को जहर दे खुद भी ‘निगली सल्फास’, बेटी की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Feb, 2021 10:38 AM

father gives poison to his two children daughter dies

एक पिता ने अपने 2 बच्चों को सल्फास देकर खुद भी सल्फास निगल ली...

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): एक पिता ने अपने 2 बच्चों को सल्फास देकर खुद भी सल्फास निगल ली, जिसमें 7 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता लुधियाना डी.एम.सी. में वैंटीलेटर पर है। जानकारी के अनुसार स्थानीय जोधू कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी नवीन कुमार भोला पुत्र शरण दास ने अपनी 7 वर्षीय बेटी गुड्डी तथा 5 वर्षीय बेटे काका को सल्फास देने के बाद खुद भी सल्फास खा ली। 

इस बात का पता चलते ही अन्य पारिवारिक सदस्य उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण तीनों को लुधियाना डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि इस दौरान बेटी की मौत हो गई है, जबकि बाप-बेटे में से बाप की हालत ज्यादा गंभीर है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!