Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2026 05:20 PM

गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के मालेवाल गांव का 21 साल का नौजवान जसप्रीत सिंह गत 18 जुलाई को NEET का रिजल्ट देखने के लिए घर से अमृतसर के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के मालेवाल गांव का 21 साल का नौजवान जसप्रीत सिंह गत 18 जुलाई को NEET का रिजल्ट देखने के लिए घर से अमृतसर के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों द्वारा पंजाब में रहते अपने रिश्तेदारों और धार्मिक स्थलों में जसप्रीत को ढूंढने की हर संभव कोशिश की गई है पर 21 दिन बाद भी जसप्रीत का कुछ पता नहीं लग सका।
जानकारी देते हुए जसप्रीत की मां अमनदीप कौर, पिता और रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर से यह कहकर निकला था कि वह रिजल्ट देखने अमृतसर जा रहा है पर जब वह वापस नहीं आया, तो परिवार वालों ने जसप्रीत को ढूंढने के लिए कई जगह तलाश की। परिवार ने कहा कि उन्हें संदेह था कि वह दिल्ली में चल रहे पेपर लीक के खिलाफ धरने में न चला गया हो। उन्होंने उसे दिल्ली जंतर-मंतर और दिल्ली के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में भी ढूंढने की कोशिश की पर जसप्रीत का कुछ भी पता नहीं चला।
परिवार ने आगे कहा कि जंतर-मंतर से कुछ बच्चों की गिरफ्तारियां भी हुई थी। उनका कहना है कि हो सकता है कि जसप्रीत भी पुलिस हिरासत में बंद न हो। मौके पर परिवार के सदस्यों ने पंजाब सरकार और दिल्ली सरकार से मांग की है कि उनके बेटे को ढूंढने में उनकी मदद की जाए। इसके साथ ही जसप्रीत सिंह के पिता ने अपील की है कि अगर किसी को उनका बेटा दिखे तो उसे जरूर संपर्क करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here