विदेश भेजने के नाम पर फर्जी ट्रैवल एजैंट ने ठगे लाखों, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2025 03:16 PM

fake travel agent case registered

वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 8.60 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 8.60 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी .को दी शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव रत्तेवाल थाना काठगढ़ ने बताया कि उसने जनवरी,2025 में सोशल मीडिया पर विदेश भेजने संबंधी विज्ञापन देखा था। 

उसने दर्शाए गए मोबाइल नंबर पर काल की तो कालर ने अपना नाम संदीप सिंह चौहान तथा अपने जर्मन इंमीग्रेशन अमृतसर संबंधी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने अपनी प्लस टू पास लड़की हरमन कौर तथा साले राकेश कुमार के लड़के संदीप सिंह निवासी गांव रैल माजरा को वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने का सौदा 7-7 लाख में तय किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेन्ट ने उन्हें बताया कि वह सरकार के मंजूरशुदा ट्रैवल एजेन्ट है तथा पैसों का कोई रिस्क नही है। 

उसने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उनसे दोनों को न्यूजीलैंड भेजने के लिए पास्पोर्ट तथा 8.60 लाख रुपए लेकर बाकी की राशि तैयार रखने के लिए कहा। परन्तु उक्त एजेन्ट ने न तो उनके बच्चों को विदेश भेजा तथा न ही पैसे वापिस कर रहे है। पैसे वापिस मांगने पर उन्हें धमकियां दी जा रही है । उसने बताया कि उक्त एजेन्ट द्वारा बच्चों को विदेश न भेजने तथा पैसे वापिस न करने के चलते उसकी लड़की को दिमागी सदमा पहुंचा है तथा मानसिक हालत खराब है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना काठगढ़ की पुलिस ने आरोपित संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!