बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने गए बिजली मुलाजिमों से मारपीट,उपभोक्ता ने जबरन रिकार्ड छीन फाड़े

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2021 03:00 PM

electricity workers protest

पावरकॉम की अग्र नगर डवीजन से संबधित 2 बिजली मुलाजिमों के साथ स्थानीय प्रताप सिंह वाला, हैबोवाल खुर्द के रहने वाले उपभोक्ता

लुधियाना (सलूजा): पावरकॉम की अग्र नगर डवीजन से संबधित 2 बिजली मुलाजिमों के साथ स्थानीय प्रताप सिंह वाला, हैबोवाल खुर्द के रहने वाले उपभोक्ता व उसके साथियों द्वारा मारपीट करने के साथ ही दफतरी रिकार्ड जबरदस्ती छीन कर फाड़ देने का मामला सामने आया है। 

मारपीट का शिकार हुए मुलाजिमों अजय कुमार व चंद्र शेखर जो कि बिजली विभाग के रैगूलर लाइनमैन है, ने घटना संबधी जानकारी देते हुए बताया कि वह विभाग के अधिकरियों के दिशां निदेशों तहत 11 अगस्त को प्रताप सिंह वाला,हैबोवाल खुर्द में एक उपभोक्ता से बिजली बिल के बकाए की राशि वसूलने लेने के लिए गए थें। जब उन्होंने उपभोक्ता से बकाया बिल अदा करने को कहा तों उसने 20 मिन्ट रूकने को कहा। इसी समय दौरान जब वह मीटर रीडिंग नोट करने लगे तों उपभोक्ता व इसके साथियों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी और उनसे विभागी रिकार्ड जबरदस्ती छीन कर फाड़ दिया। इस घटना की शिकायत पीएयू पुलिस को दीं गई है। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कारवाई नहीं कर रही। जिसको लेकर बिजली मुलाजिमों मे भारी रोष पाया जा रहा है। 

बिजली मुलाजिमों ने आरोपियां की गिरफतारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
 आरोपियों की गिरफतारी व न्याय की मांग को लेकर बिजली मुलाजिमों ने आज रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि पीएयू पुलिस कोई करवाई नहंी कर रही। जब कि आरोपी शरेआम इलाके में घुम रहे है। यदि सोमवार तक पुलिस कोई कारवाई नहीं करती तों फिर बिजली मुलाजिम बिजली गुल की शिकायतों समेत विभाग का कामकाज ठप्प करके पक्के धरने पर बैठ जाएगे। इसके लिए सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन ही जिम्मेवार होगा। इस रोष प्रदर्शन को कुलभूषण शर्मा,रजिंदर ङ्क्षसह,इकबाल ङ्क्षसह,विक्रम सिंह,धनी राम व विलियम ने सम्बोधित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!