बिजली बोर्ड के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Edited By Vaneet,Updated: 21 Oct, 2019 03:33 PM

electricity board worker dies tragically in a road accident

अबोहर के गांव खूईयां सरोवर नजदीक आज सुबह घटे सड़क हादसे में बिजली बोर्ड में काम करते एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।....

अबोहर(सुनील): अबोहर के गांव खूईयां सरोवर नजदीक आज सुबह घटे सड़क हादसे में बिजली बोर्ड में काम करते एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी अनुसार प्रमोद कुमार (30) पुत्र इन्दरपाल, खूईयां सरोवर बिजली बोर्ड में हैड कैशियर के रूप में काम करता था। बाइक पर सवार होकर सुबह जब वह गांव खूईयां सरोवर अपने दफ्तर आ रहा था तो तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बुरी तरह से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस चालकों को दी, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का अकेला बेटा था, जिसका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!