चिट्टे की ओवरडोज ने ली 3 वर्षीय बच्चे के पिता की जान

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jul, 2019 06:07 PM

drunken overdose young man death

श्री मुक्तसर साहिब की सुबाश बस्ती में 34 साला एक व्यक्ति की चिट्टे की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो जाने का मामला ...

गिद्दड़बाहा (संध्या जिन्दल): श्री मुक्तसर साहिब की सुबाश बस्ती में 34 साला एक व्यक्ति की चिट्टे की ओवरडोज लेने के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विक्की कुमार के तौर पर हुई है। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग मां, अपाहिज पिता, 3 वर्षीय की मासूम बच्ची और पत्नी को छोड़ गया। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

मृतक के छोटे भाई राजू ने जानकारी देते कहा कि विक्की नशे करने का आदी था। स्वास्थ्य बिगडऩे कारण उसका इलाज फरीदकोट शहर के सिविल अस्पताल में चल रहा था, जहां नशे की ओवरडोज लेने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उनके इलाके में शरेआम चिट्टे की बिक्री हो रही है परन्तु पुलिस प्रशासन उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!