पाकिस्तान हैंडलरों से जुड़े दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अमृतसर में बड़ी बरामदगी
Edited By Vatika,Updated: 30 Jan, 2026 02:56 PM

अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार नशा तस्करी के
अमृतसर: अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार नशा तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 103 पैकेटों में भरी कुल 51.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सांझा की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे और सीमा पार नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई अहम डिजिटल सबूत और नशा तस्करी से जुड़े संपर्क भी सामने आए हैं।
इस संबंध में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक खंगालने में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।
Related Story

अमृतसर के होटल में नाबालिगा से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी के साथ-साथ होटल मालिक गिरफ्तार

Punjab : नशे की ओवरडोज से हुई मौत, दोस्त ने शव को चादर में लपेट फैंका, गिरफ्तार

अमृतसर-कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन को लेकर अहम खबर, यात्रियों को होगा सीधा फायदा

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

सीमा पार ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर के पॉश इलाकों में लोगों की सेहत से खिलवाड़! स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

अमृतसर में पंजाब बंद का दिखा असर, AAP नेताओं के फाड़े पोस्टर

कनाडा में अमृतसर की युवती की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अमृतसर की मशहूर गांव की पंचायत का नया फरमान, हर तरफ चर्चा

अमृतसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मोहल्ला क्लीनिक का स्टाफ, हजारों मरीजों को नहीं मिली सेहत सेवाएं