चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बनाने के लेकर छिड़ा विवाद, AAP सरकार ने कही ये बात

Edited By Kalash,Updated: 13 Nov, 2024 05:05 PM

dispute on haryana assembly in chandigarh

चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10 एकड़ जमीन देने का मामला गरमा गया है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10 एकड़ जमीन देने का मामला गरमा गया है। इसे लेकर आप सरकार द्वारा विरोध जताया जा रहा है। इस संबंध में आप की मंत्री अनमोल गगन मान ने प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में 10 एकड़ जमीन दी गई है। इसके बदले में हरियाणा केंद्र सरकार को 12 एकड़ जमीन पंचकूला में दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का पंजाब के प्रति तानाशाह रवैया है। भाजपा पंजाबियों पर अपना गुस्सा निकाल रही है। 

उन्होंने कहा कि 1966 में पंजाब और हरियाणा अगल हुए थे। इस दौरान अस्थायी रुप में चंडीगढ़ को हरियाणा की राजधानी बनाया गया था और कहा गया था कि बाद में हरियाणा की अलग राजधानी बना दी जाएगी। इतना समय बीत जाने के बाद भी इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया और पंजाब को नजरअंदाज किया गया। अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब के गांवों की जमीन पर खरड़ बना है। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बन जाती है तो चंडीगढ़ पर हरियाणा का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार अपने हक के लिए कोर्ट का रुख करेगी और अगर धरने लगाने पड़े तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र हरियाणा से जो पंचकुला में 12 एकड़ जमीन जमीन ले रही है उस पर विधानसभा क्यों नहीं बनाई जा रही। 

अनमोल गगन मान ने कहा कि जब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश अगल हुए थे को दोनों को अलग अलग राजधानी दी गई पर पंजाब के लिए अगग कानून क्यों अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सी.एम. मान ने उप-राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और केंद्र के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!