पंजाब के इस गांव में डायरिया फैलने से मची हाहाकार, 2 बच्चों सहित 3 की मौत (तस्वीरें)

Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2022 01:53 PM

diarrhea spread in this village of punjab 3 died including 2 children photos

राजपुरा के पास गांव शामदू कैंप में डायरिया फैलने से कोहराम मच गया, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग बीमार हो...

राजपुरा (इकबाल): राजपुरा के पास गांव शामदू कैंप में डायरिया फैलने से कोहराम मच गया, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरिया फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर जाकर सर्वे किया और दवा देने के अलावा सावधानी बरतने के आदेश दिए। इस संबंध में सिविल सर्जन ने कहा कि बच्चों की मौत की हिस्ट्री बारे जानकारी हासिल कर जांच की जाए। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं स्टूल के अलावा विभिन्न जगहों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव के शामदू कैंप में डायरिया के प्रकोप से दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते करीब 24 मरीजों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। बच्ची सिमरन, सत्यम और एक महिला की डायरिया से मौत हो गई। बताया जाता है कि दूषित पानी पीने से गांव में डायरिया फैल गया है। मामले की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग बिना देर किए गांव पहुंच गया और मरीजों की देखभाल में जुट गया।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग ओ.आर.एस. के पैकेट, लोगों को क्लोरीन की गोलियां बांटने के अलावा उबाला हुआ पानी सावधानी से पीने को कहा गया है। इतना ही नहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डायरिया को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यहां अस्थायी रूप से एक डिस्पेंसरी स्थापित की है। संपर्क करने पर सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाले दो बच्चों में से एक बच्चा पिछले 10 दिनों से बीमार था इसलिए बच्चों मौत के मामले को लेकर जांच की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!