Edited By Kalash,Updated: 08 Mar, 2026 12:56 PM

एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में गम और सनसनी का माहौल बन गया है।
तरनतारन (रमन): शहर की डी.एस.पी. वाली गली में एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में गम और सनसनी का माहौल बन गया है। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन थे। मृतकों की पहचान 6 साल के आरव और 9 साल की दानिका के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों के घरवालों ने बताया कि गत रात चाप खाने के बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घरवालों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ती गई और बाद में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बच्चों की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here