Edited By Kalash,Updated: 25 Jun, 2022 06:17 PM

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक
चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक की गोली लगने से हुई मौत के बाद विजिलेंस ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। विजिलेंस का कहना है कि उनके वापिस जाने के बाद यह घटना हुई उन्हें पुलिस ठाणे जाने के बाद इस बारे में सुचना मिली। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह बेबुनियाद हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने कार्तिक से कोई पूछताछ नहीं कि बल्कि वह अपने पिता से मिलने वहां आया था। उन्होंने संदेह जताया कि हो सकता है कि इतनी बड़ी रिकवरी के सदमे में उसने यह कदम उठाया हो।
आपको बता दें कि आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली को भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इसी बीच आज बड़ी खबर सामने आई कि संजय पोपली के बेटे कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई है। इस मामले पर परिवार द्वारा विजिलेंस पर हत्या ले आरोप लगाए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here