VIDEO: गैंगस्टर राजविंद्र सिंह का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Dec, 2019 01:49 PM

सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

कोटकपूरा(नरेन्द्र): गैंगस्टर राजविंद्र सिंह उर्फ घाली का खून से लथपथ शव संदिग्ध अवस्था में संधवां-जलालेआना रोड पर रजबाहे के पास से बरामद हुआ है। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं तथा आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। कोटकपूरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार राजविंद्र सिंह घाली को करीब 4 माह पहले 20 अगस्त को सी.आई.ए. स्टाफ फरीदकोट ने उसके 3 साथियों सहित अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था और वह हाल ही में इस केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजविंद्र सिंह घाली के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, इरादा-ए-कत्ल, चोरी व लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों के आरोप में 8 मामले दर्ज थे, जिनमें से कुछ केस अभी भी अदालत में विचाराधीन हैं।

वर्ष 2013 के बहुचर्चित फरीदकोट के छात्रा अपहरण कांड में भी राजविंद्र सिंह घाली का नाम मुख्य आरोपियों में शामिल था, जिसमें उसे जिला अदालत से बाकी आरोपियों के साथ 7 साल की कैद हुई थी। थाना सिटी कोटकपूरा के एस.एच.ओ. जसबीर सिंह ने पुष्टि करते बताया कि उसकी मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!