देवर के साथ नाजायज संबंध में रुकावट बन रहा था ससुर, बहू ने दे दी दर्दनाक मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jun, 2020 09:47 AM

daughter in law killed her father in law

तीन महीने पहले हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग के कत्ल के केस को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी....

सुल्तानपुर लोधी(सोढी): तीन महीने पहले हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग के कत्ल के केस को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी बुजुर्ग कर्म सिंह (75) पुत्र किशन सिंह की हुए अंधे कत्ल केस को बहुत मेहनत के बाद हल करते हुए इस केस में कथित तौर पर मुख्य आरोपी मृतक की बहू कुलविन्दर कौर पत्नी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुलविन्दर कौर का साथी और देवर फतेह सिंह अभी फरार है।

इस बारे में प्रैस कांफ्रेंस दौरान सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी स्वर्ण सिंह बल्ल ने बताया कि सीनियर पुलिस कपूरथला सतिन्द्र सिंह के आदेशों पर मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस कप्तान जांच कपूरथला और इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह मुख्य अफसर थाना सुल्तानपुर लोधी द्वारा की गई जांच के बाद यह अंधे कत्ल की गुत्थी को हल किया गया है।

डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि तारीख 9 मार्च 2020 को मृतक के भाई स्वर्ण सिंह उर्फ स्वर्ण सिंह पुत्र बंता सिंह के बयान पर कत्ल का यह मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति कर्म सिंह का एक बेटा है, जो कि 12 साल से इटली में रह रहा है। उनहोंने यह भी दावा किया कि गिरफ्तार की गई कथित आरोपी कुलविन्दर कौर के फतह सिंह के साथ नाजायज संबंध हैं। कत्ल की वजह यह है कि मृतक अपनी जमीन अपने बेटे और बहू के साथ नाराजगी होने के चलते किसी और के नाम पर करने के लिए कहता था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!