अमृतसर में कोरोना का कहर, 2 की मौत, 22 नए रोगियों की हुई पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 12 Jul, 2020 05:55 PM

coronavirus 22 positive case 2 deaths

अमृतसर में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में............

अमृतसर (दलजीत): अमृतसर में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में कोरोना महामारी के कारण दो अन्य रोगियों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार संत एवेन्यू के हरिंदर सिंह (42) की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उनका इलाज गुरु नानक मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जिनकी आज मौत हो गई। इसके अलावा गेट हकीमा इलाके के सुरिंदरपाल (50) की भी आज कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। 

इसके अलावा जिले में आज 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार 16 केल नए सामने आए हैं जबकि 6 मरीज पहले ही पॉजीटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1111 हो गई है, जिनमें से 889 ठीक हो चुके हैं जबकि 159 से अधिक मरीज अभी भी एक्टिव हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!