सिविल अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव हवालाती निगरानी के बावजूद भी हुआ फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 02 May, 2021 07:22 PM

corona positive from civil hospital escaped

सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव हवालाती जिस पर थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एक लड़की को भगाने का मामला दर्ज था

मोगा (संदीप शर्मा/आजाद): सिविल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव हवालाती जिस पर थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एक लड़की को भगाने का मामला दर्ज था, को सिविल अस्पताल मोगा में कुछ दिन पहले ही भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह गांव मुजाबपुर पर एक लड़की को बहलाकर ले जाने का मामला दर्ज था। उक्त मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसको सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया था। उसकी निगरानी हैड कांस्टेबल अंग्रेज सिंह तथा हरप्रीत सिंह कर रहे थे। 

हवालाती अस्पताल के कोरोना वार्ड में दाखिल था तथा कांस्टेबल बाहर दरवाजे के आगे बैठे थे। जबकि कैदी कमरे के पिछली तरफ से खिड़की का शीशा तोड़कर हथकडिय़ों समेत फरार हो गया। जब दोनों कांस्टेबलों को हवालाती के भागने का पता लगा, तो उनके होश उड़ गए। यहां यह कैदी का भागना पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि बाद में कैदी को अस्पताल से काफी दूर एक गली से से काबू कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!