कोरोना पॉजिटिव 6 जवानों को मिली छुट्टी

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2020 10:05 AM

corona positive 6 soldiers beat corona

कोरोना पॉजिटिव आए जालंधर पुलिस के 6 जवानों को इलाज के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई

जालंधर (वरुण): कोरोना पॉजिटिव आए जालंधर पुलिस के 6 जवानों को इलाज के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई। यह सभी मुलाजिम सिविल अस्पताल में दाखिल थे। जिन मुलाजिमों को ठीक होने पर घर भेजा गया उनमें थाना 5 के ए.एस.आई. राज कुमार, ड्रिल स्टाफ पुलिस लाइन के दविंद्र सिंह, पी.सी.आर. कर्मी देस राज,  सी.आई.ए. स्टाफ के रघुवीर सिंह, थाना चार के सिपाही गुरलाल सिंह व सी.आई.ए. स्टाफ के मुलाजिम वरिंद्र सिंह शामिल हैं।

इन सभी का सीनियर मैडीकल अफसर डॉ. कश्मीरी लाल के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।  इन मुलाजिमों को सेहत विभाग के नए दिशा निर्देशों अनुसार मरीज में वायरस के लक्षण शुरू होने के 10 दिन बाद आक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती और पिछले 3 दिनों से उन्हें बुखार भी नहीं था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!