जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Dec, 2021 04:24 PM

corona blast in jalandhar 19 cases become positive

जालंधर में कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले..........

जालंधर (रत्ता): जालंधर में कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज जिले में 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में अलग-अलग लेबोरेटरी से कुल 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। आज आए मामलों के चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 90 पर पहुंच गई है। बता दें कि वीरवार को जिले में कुल 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी कोरोना ब्लास्ट हुआ था और कुल 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें।

• कोरोना से कैसे करें बचाव
* मास्क अवश्य पहने
* हाथ हमेशा साफ रखें
* निश्चित अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं
* एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें
* छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें.  इसके बाद टीशू को बंद डस्टबिन में फेंक दें
* जिन्हें सर्दी-जुकाम और फ्लू हैं, उनसे दूर रहें
* सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
* सरकार के आदेशों का पालन करें

• क्या है कोरोना के मुख्य लक्षण ?
* बुखार
* सूखी खांसी, 
* सांस लेने में तकलीफ. 
* कुछ मरीजों में नाक बहना,
* गले में खराश, 
* नाक बंद होना 
* डायरिया

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!