'सरबत दा भला एक्सप्रेस' को लेकर विवाद, जालंधर में ट्रेन ड्राइवर को इंजन से उतारा, श्रद्धालु परेशान
Edited By Suraj Thakur,Updated: 04 Oct, 2019 05:11 PM

यूनियन के सदस्यों ने ट्रेन के ड्राइवर को जालंधर में ही उतार दिया। जिसके चलते ट्रेन लेट हो गई।
जालंधर। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली से लोहियां खास तक 'सरबत दा भला एक्सप्रेस' को लेकर ट्रेन के ड्राइवर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नॉर्थ रेलवे मेंस यूनियन ने मांग की थी कि जालंधर पहुंचने के बाद इस ट्रेन का ड्राइवर जालंधर का ही होना चाहिए। जबकि विभाग ने इस ट्रेन को लुधियाना में ही ड्राइवर देकर रवाना कर दिया। यूनियन के सदस्यों ने ट्रेन के ड्राइवर को जालंधर में ही उतार दिया। जिसके चलते ट्रेन लेट हो गई और इसका खामियाजा करीब 650 श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली-लोहियां खास-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम बदलकर 'सरबत दा भला एक्सप्रेस' रखा और इसे सुबह रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन और हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के जालंधर पहुंचते ही यूनियन के सदस्यों ने लुधियाना से तैनात किए इंजन के ड्राइवर को नीचे उतार दिया और उसके साथ हाथापाई की। इस ट्रेन के शुक्रवार दोपहर 2.38 बजे सुल्तानपुर लोधी पहुंचने की उम्मीद थी। ड्राइवर को लेकर उपजे विवाद के कारण ट्रेन लेट होने के कारण जहां यात्रियों को परेशान होना पड़ा वहीं अब इस ट्रेन की समयसारिणी में बदलाव होने की संभावना है।
Related Story

निगम में छिड़ा नया विवाद, कमिश्नर और मेयर को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर का खुलासा

Punjab CM Mann की कुत्तों पर की गई पोस्ट से खड़ा हुआ विवाद, पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर नेताओं ने किया...

भीषण हादसे के बाद पिकअप में फंसा ड्राइवर, मुश्किल से गाड़ी से निकाला गया श/व

पंजाब शर्मसार, कहां सुरक्षित बेटियां, स्कूल वैन ड्राइवर ने छात्रा से...

जालंधर के पॉश इलाके में सरेआम फायरिंग, दहशत में लोग

जालंधर: ASI पर अपने ही थाने में FIR दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर के Petrol Pump में लगी आग, मचा हड़कंप

ट्रेनों की लेत-लतीफी से यात्री बेहाल, 6 घंटे देरी से पहुंच रही ट्रेनें

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर टिप्पर और ट्रैक्टर की टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर में बिजली ट्रांसफार्मर को लगी भीषण आग, कई इलाकों की बत्ती गुल