कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, सी.एम. चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jan, 2022 06:19 PM

राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है।
चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सी.एम. चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब से दोनों सीटों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अतः इस तरह से सी.एम. चन्नी राज्य में दो सीटों पर चुनाव लड़ते नजर आएंगे। इसी तरह से कांग्रेस ने अटारी से तरसेम सिंह और बरनाला से मनीष बंसल को चुनावी मैदान में उतारा है। जिक्रयोग्य है कि राज्य में चुनावों को देखते कांग्रेस ने इससे पहले उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की थीं, जिसमें उन्होंने कई मौजूदा विधायकों के पत्ते काटे थे। और कई कांग्रेसी नेता टिकट न मिलने की वजह से अन्य दलों में शामिल हो गए थे। बता दें कि राज्य में कांग्रेस बहुत सोच-समझ कर ही नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here