Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Dec, 2021 01:42 PM

पंजाब कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी विधायक फतेहजंग बाजवा भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 2 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। फतेहजंग बाजवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल का भी एक विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। फतेहजंग बाजवा के साथ-साथ बलविंदर लाडी और अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज गुढियाना भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका आगामी चुनावों में कांग्रेस पर कितना असर देखने को मिलता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि कादियां हलके से विधायक और राज्य सभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा फतेहजंग बाजवा के बड़े भाई हैं। कादियां सीट को लेकर दोनों भाइयों में तकरार चल रही थी। इसी बीच यह खबर सामने आई कि उन्होंने 2 और लोगों के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया है। सभी विधायकों को गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा में शामिल करवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here