रूठकर पत्नी गई थी मायके तो पीछे से पति ने कर दिया कांड, शोर सुनक भागे लोग

Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2024 11:08 AM

commit suicide by husband

जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि उसका पिछले 3 दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जो मायके गई हुई थी।

मुल्लांपुर दाखा(कालिया): मुल्लांपुर दाखा के नजदीकी गांव जांगपुर में देर रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के कमरे में रहने वाले लोगों ने तुरंत उस पर पानी और कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह इतना जल चुका था कि जिसे करीब 11.30 बजे निजी अस्पताल ले जाया गया। 

डॉक्टरों के मुताबिक, जितेंद्र करीब 80 फीसदी झुलस गया है। केवल उसके घुटने ही बचे थे।  गंभीर हालत  देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पी.जी.आई. अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में की हुई है। जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि उसका पिछले 3 दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जो मायके गई हुई थी। आज पत्नी के मायके से ना  लौटने के कारण जितेंद्र कमरे में अकेला बैठा था। अचानक उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। जितेंद्र के दो बच्चे हैं, एक 7 साल की बेटी और एक 8 साल का बेटा। जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए बीती रात सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और सवा 12 बजे चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। फिलहाल इस केस की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!