Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2022 12:03 PM

पीड़ित परिवार ने सरकार व जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।
तरनतारन(भाटिया): कस्बा भिखीविंड के अधीन आते गांव सांधरा में एक युवक की मानसिक परेशानी के चलते मौत हो गई। मौत का कारण विदेश में बैठी पत्नी को बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने सरकार व जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।
जानकारी देते हुए मृतक के जीजा पंथप्रीत सिंह निवासी बासरके ने बताया कि उसके साले कंवल सिंह की शादी साल 2019 में गांव सभरा में रहने वाली लवप्रीत कौर के साथ हुई थी। अपनी पत्नी लवप्रीत कौर को विदेश भेजने के लिए कंवल सिंह ने 4 एकड़ जमीन गहने डाल दी। इन पैसों से कंवल सिंह ने अपनी पत्नी लवप्रीत कौर को विदेश (इंगलैंड) भेजा। विदेश जाने के बाद लवप्रीत कौर ने और 6 लाख रुपए की मांग की। कंवल सिंह ने अपनी पत्नी के बोलने अनुसार 6 लाख रुपए पत्नी लवप्रीत कौर को दे दिए।
विदेश में कुछ समय बीतने के बाद लवप्रीत कौर ने कंवल सिंह के साथ बातचीत करनी बंद कर दी। कंवल सिंह ने कई बार लवप्रीत कौर के साथ संपर्क किया, लेकिन लवप्रीत कौर ने कभी भी कंवल सिंह के साथ बात करने की कोशिश नहीं की। इसी कारण कंवल सिंह मानसिक तौर पर परेशान हो गया। तबीयत और खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। जीजा पंथप्रीत सिंह के अलावा मृतक की मां कुलविंदर व बहन कुलबीर कौर ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। मृतक की मां का यह भी कहना है कि उनकी बहू ने बेटे कंवल सिंह को धोखा देकर विदेश में दूसरी शादी भी कर ली थी।