Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2023 01:42 PM

अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अहम बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह बैठक विभागीय स्तर पर होगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब डेस्क : अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अहम बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह बैठक विभागीय स्तर पर होगी। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में अवैध कॉलोनियों को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अवैध/अनधिकृत कालोनियों में प्लाटों के पंजीकरण के संबंध में निर्देश जारी किए है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज एन.एच.एम. से जुड़ी अहम बैठक होगी, जिसमें वित्त मंत्री हरपाल चीमा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौजूद रहेंगे। यहां यह भी बता दें कि पंजाब का एन.एच.एम. फंड केंद्र सरकार ने रोक रखा है, इसलिए यह मीटिंग की जा रही है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को यह पत्र लिखा है, जिसमें धान के सीजन में अतिरिक्त बिजली की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक धान की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. क। सिंह को पत्र लिखा है। इसमें 15 जून से 15 अक्टूबर तक केंद्रीय पूल से 1000 मेगावॉट बिजली की मांग की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here