स्वास्थ्य मंत्री व वाइस चांसलर के विवाद पर बोले CM मान

Edited By Kamini,Updated: 30 Jul, 2022 07:23 PM

cm mann said on the dispute between health minister and vice chancellor

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के बीच विवाद के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है।

चंडीगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के बीच विवाद के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि डॉ. राज बहादुर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। सी.एम. मान ने बताया कि उनके पिता की रीढ़ की हड्डी में चोट थी, तब वे सेक्टर 32 में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे। काम के दौरान इस तरह की कई गलतियां हो जाती हैं लेकिन इस मामले को और बेहतर तरीके से हैंटल किया जा सकता था।

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और यहां की बदहाली पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को बेहद खराब गद्दे पर लेटा दिया। बाबा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दिया है।

राज बहादुर के इस्तीफे के बाद पंजाब के नेताओं में हड़कंप मच गया है और विरोधी स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद, उन्होंने अचानक  दौरा किया और यहां की खराब व्यवस्था पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को बहुत खराब गद्दे पर लेटा दिया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!