CM मान के OSD ने बिक्रम मजीठिया को भेजा Notice, जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2024 03:03 PM

cm mann s osd sent notice to bikram majithia

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह ने बिक्रम

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है। राजबीर ने कहा है कि मजीठिया के बयान से मेरी छवि खराब हुई है।  इस मामले में मजीठिया को 48 घंटे के अंदर लिखित में माफी मांगनी होगी। राजबीर सिंह ने कहा है कि अगर मजीठिया ने 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया ने पिछले दिनों राजबीर सिंह पर कई आरोप लगाए थे। मजीठिया ने राजबीर सिंह पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था। अब राजबीर सिंह की ओर से कहा गया है कि मजीठिया के बयान से उनकी छवि खराब हुई है। इसलिए मजीठिया को 48 घंटे के अंदर माफी मांगनी होगी, नहीं तो वह कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!