Edited By Kamini,Updated: 10 Jun, 2023 03:49 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मनसा में कैबिनेट की बैठक की। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।
मानसा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मनसा में कैबिनेट की बैठक की। बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इस बीच पंजाब सरकार ने कच्चे शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब कैबिनेट के दौरान पंजाब में 14239 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने चिटफंड कंपनियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है।
कैबिनेट में चिट फंड कंपनियों के लिए अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। अब दोषी पाए जाने पर जालसाजी करने वालों को 10 साल की सजा होगी। इसके अलावा पंचायत और नगर निगम में कमिशन रिपोर्ट को लागू करने की मंजूरी दी गई है।
वहीं, कैबिनेट मीटिंग के दौरान पंजाब में डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 1880 एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आवारा पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया है। लावारिस पशुओं के रख-रखाव को लेकर पंजाब सरकार की ओर से नीति लाई जा रही है। बता दें कि मानसा से पहले लुधियाना और जालंधर जिलों में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here