जसविंदर भल्ला के घर पहुंचे CM Mann हुए भावुक, नम आंखों से कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2025 07:04 PM

cm mann reached jaswinder bhalla s house

पंजाबी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दे रहा है।

पंजाब डेस्क :  दुनिया को हंसाने वाले पॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर सिंह भल्ला आज दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. जसविंदर भल्ला के निधन के बाद से हर कोई भावुक हैं। पंजाबी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान भावुक हो गए और उन्होंने नम आंखों से परिवार के साथ दुख सांझा किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का डॉ. जसविंदर भल्ला से निजी रिश्ता है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि यह दिन बहुत दुख लेकर आया है। यादगार शो किए जो हमेशा याद रहेंगे। सीएम मान ने कहा कि मैं उनसे बहुत जूनियर हूं। मैंने हमेशा उन्हें देखा और सुना है और उनसे बड़ा आदर्श कोई नहीं हो सकता।  जसविंदर भल्ला ने पंजाबी हास्य कलाकारों को नई दिशा दी, लेकिन आज उनका इस दुनिया से चले जाना बहुत दुखद समाचार है। इस दौरान सीए मान ने भावुक होकर कहा कि, हमारी ज्यादातर मुलाकातें दूरदर्शन पर होती थीं। जसविंदर भल्ला ने कॉमेडी और अभिनय से हर पंजाबी के दिल में खास जगह बनाई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!