Live: किसान नेताओं की CM मान के साथ मीटिंग शुरू; सरकार को दी ये चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2022 01:27 PM

cm mann meeting woth farmer

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आंदोलन में डटे किसान यूनियन के साथ मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ः चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आंदोलन में डटे किसान यूनियन के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक शुरू हो गई। यह मीटिंग पंजाब भवन में हो रही है, जिसमें  पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल  भी मौजूद है।

मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत बेनतीजा रही तो तो वह किसी भी हाल में चंडीगढ़ कूच करेंगे।किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन का अगला स्टैंड मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात पर निर्भर करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम एक बैरीकेड को तोड़ सकते हैं, तो हम बाकी को भी तोड़ सकते हैं। फ़िलहाल हर फैसला मुख्यमंत्री के साथ बातचीत पर निर्भर करता है।


किसानों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने
किसानों ने चंडीगढ़ जाने के लिए वाई.पी.एस. चौक की तरफ कूच किया तो मोहाली पुलिस उन्हें रोकने के लिए मुस्तैद हो गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए 2 बैरिकेड लगाए थे। पुलिस ने जैसे ही पहले बैरिकेड पर किसानों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पहला बैरिकेड तोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने दूसरे बैरिकेड पर जैसे-तैसे किसानों को रोक लिया। इसके बाद किसानों ने वहीं धरना लगाने का ऐलान किया व माइक पर सभी किसानों से अपील की कि वे शांत होकर यहीं पर बैठ जाएं। यहीं पर बैठकर वे सरकार के खिलाफ धरना देंगे। वहीं किसान नेताओं के कहने के बावजूद कुछ नौजवान चंडीगढ़ की तरफ कूच करने की कोशिश में थे, लेकिन किसान नेताओं ने सख्ती से उन्हें रोक दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!