Edited By Kamini,Updated: 18 Aug, 2022 07:59 PM

ख्यमंत्री मंत्री भगवंत माने श्री फतेहगढ़ साहिब की लिंक सड़कों को चौड़ा करने का बड़ा फैसला लिया है।
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत माने श्री फतेहगढ़ साहिब की लिंक सड़कों को चौड़ा करने का बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 5 लिंक सड़कों कोर चौड़ा करने का आदेश जारी किए हैं। सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस साल दिसम्बर में छोटे साहिबजादों की शहीद जोड़ मेले से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब को आती 5 लिंक सड़कों को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं जिस के लिए 8.17 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। आने वाले समय इन सड़कों की निजी तौर पर देख रेख की जाएगी। इसके अलावा और कई लिंक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान पिछले महीने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने गए थे। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी ने उनके सामने सड़कों को चौड़ा करने की मांग रखी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आज उनकी मांग को पूरी करते हुए 5 लिंक सड़कों को चौड़ा करने के आदेश जारी किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here