सी.एम. मान ने जालंधर को दी सौगात, वेरका प्लांट को लेकर कही यह बात

Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2023 02:59 PM

cm mann gave a gift to jalandhar said this about the verka plant

सी.एम. मान ने आज जालंधर स्थित वेरका प्लांट पहुंचे।

जालंधर: सी.एम. मान आज जालंधर स्थित वेरका प्लांट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों के विकास प्रोजैक्टों का उद्घाटन किया। उन्होंने 84 करोड़ रुपए की लागत के नए प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली व हिमाचल तक वेरका को पहुंचाएंगे। वेरका को पंजाब का कमाऊ पुत्त बनाएंगे। सी.एम. मान ने कहा कि सवा लाख दूध वेरका प्लांट में आएगा। वहां से 50 मीट्रिक टन का दही, 75 हजार दही डबल होकर लस्सी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आएगा सवा लाख लेकिन मिलेगा सवा 2 लाख। 

उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के कर्जे का 36 हजार करोड़ रुपए उतारा है। पंजाब के स्कूल शानदार बनाए जा रहे हैं। सरकारी सकूलों में ऐसी सहूलियतें सुविधाएं देंगे कि अभिभावकों की मर्जी होगी कि वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल या फिर सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों की ऐसी नुहार बदली है कि सभी वर्ग के लोगों के बच्चे चाहे वह अमीर, गरीब, गाड़ियों वाले, रिक्शे वाले के हों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में भी ऐसा माहौल बनाएंगे। पंजाब के स्कूलों में मुफ्त विद्या, उच्च स्तरीय विद्या दी जाएगी। 

PunjabKesari

सी.एम.मान ने कहा कि जालंधर को चमका देंगे। जालधर को एक नमूना बनाएंगे पंजाब में 503 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें 15 लाख लोगों ने फायदा लिया है। पौने 2 लाख लोगों ने टेस्ट करवाए हैं। आम आदमी क्लीनिक सभी सुविधाएं फ्री हैं। बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जालंधर, पटियाला, बठिंडा, अमृतसर, मोहाली, रोपड़, आनंदपुर साहिब जितने भी शहर में है उन्हें चमकाना उनका उद्देश्य है। 

रोजगार के बारे  में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कच्चा नाम ही खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने 26,797 सरकारी नियुक्तियों के पत्र दिए गए हैं। 28,000 के लगभग कच्चे मुलाजिम है जिन्हें जल्द पक्का कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में 8,000 के लगभग रह गए हैं उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि आप के आंसू पोंछने वाली सरकार आ गई है। 

पंजाब मुख्यमंत्री मान ने कहा कि गत दिनों बेमौसमी बारिश के कारण किसानों पर कुदरती मार पड़ी है। उनकी फसलों का काफी नुकसान हुआ है। फाजिल्का में कुदरत ने भारी तबाही मचाई है। लोगों के घरों की छतों तक उड़ गई। गत दिन वह निहाल सिंह वाला, मुक्तसर  व पटियाला के गांव गए थे और फसलों का जायजा लिया। किसानों की फसलों के हुए नुकसान पर  प्रति एकड़ 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। एक सप्ताह के बीच गिरदावरी हो जाएगी। किसानों के खाते में बैसाखी से पहले पैसे दे दिए जाएंगे। किसानों ने जो बैंकों से पैसे लिए है उसे कुछ समय के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा। ब्याज नहीं लगेगा। फसलों के नुकसान होने के बाद किसानों का जब समय बढ़िया आ जाएगा तब इस बारे विचार करेंगे। इसी के साथ जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और लेदर कॉम्प्लेक्स की सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। 

इस दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप सभी ने 5 वर्षों के लिए तरक्की वाला एक बटन दबाया लेकिन वह हर रोज कम से कम 4 बटन दबाते हैं। प्लांट वाला बटन, लस्सी और पैकिंग वाला बटन, 2 बटन स्कूल, 1 सड़कों वाला बटन दबाया है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सका है जब आप लोगों ने एक वर्ष पहले बटन (वोटों वाली मशीनों का बटन) दबाया था। सी.एम. मान ने कस्बों, आसपास के गांवों, स्टेज पर बैठे एम.एल.ए. साहिबानों, चेयरमैन साहिब, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी साहिबान, करतारपुर, आदमपुर, नकोदर, शाहकोट, फगवाड़ा, जालंधर की टीम आदि सभी का धन्यवाद किया और आखिर में शायरी अंदाज में यह कहते हुए रुखस्त हुए, ''लोगों को अक्सर कहते सुना है जिंदा रहें तो मिलेंगे लेकिन इस दिल ने कहा मिलते रहे तो जिंदा रहेंगे।'' 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!