CM मान ने पहचानी जालंधर के लोगों की नब्ज, 6 सालों बाद कैबिनेट में मिलेगा प्रतिनिधित्व

Edited By Vatika,Updated: 31 May, 2023 09:50 AM

cm mann cabinet

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसला लिया था कि जालंधर के लोगों ने उनका मान रखा है और अब वह जालंधर को प्रतिनिधित्व देंगे।

जालंधर: लंबे समय के बाद अंतत: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के लोगों की नब्ज को पहचानते हुए अपने मंत्रिमंडल में उसे प्रतिनिधित्व देने जा रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के शासनकाल में जालंधर से किसी भी विधायक को मंत्री के रूप में शामिल नहीं किया गया था।  पहले कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्मयंत्री पद पर रहे तथा उसके बाद चरनजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने परन्तु जालंधर की सुनवाई नहीं हुई थी।

जालंधर लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसला लिया था कि जालंधर के लोगों ने उनका मान रखा है और अब वह जालंधर को प्रतिनिधित्व देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करतारपुर से विधायक बलकार सिंह को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला करके जालंधर को मान दिया है। यद्यपि आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी जालंधर जिले से संबंध रखते हैं परन्तु उन पर मुख्यमंत्री का ज्यादा भरोसा न होने के कारण बलकार सिंह को स्थान देने का निर्णय लिया गया है।31 मई को बलकार सिंह के मंत्री बनने के बाद दोआबा से भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की गिनती बढ़कर 2 हो जाएगी, क्योंकि होशियारपुर से पहले ही ब्रह्मशंकर जिम्पा को मंत्रिमंडल के गठन के समय मंत्री बना दिया गया था। जिम्पा इस समय राजस्व विभाग देख रहे हैं।

दूसरी ओर भगवंत मान ने बठिंडा जिला का भी मान रखा है तथा मालवा को एक बार फिर से उन्होंने प्रतिनिधित्व देने जा रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री को पता है कि अगले वर्ष लोकसभा के आम चुनाव होने हैं और उसमें मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहनी है। स्थानीय निकाय मंत्री डा. निज्जर चूंकि अमृतसर से संबंध रखते हैं इसलिए उनको मंत्रिमंडल से हटाने के बावजूद माझा क्षेत्र का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बना रहेगा। माझा से इस समय भगवंत मान मंत्रिमंडल में हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (जंडियाला) तथा कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला) पहले ही शामिल हैं। इसलिए डा. निज्जर को हटाने से माझा को कुछ भी फर्क पडऩे वाला नहीं है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!