Punjab: पटाखों को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, तेजधार हथियारों व ईंट-पत्थरों से हमला

Edited By Kamini,Updated: 09 Nov, 2026 06:33 PM

clash between two groups over firecrackers

इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों, ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया।

खन्ना (विनायक): खन्ना शहर की केहर सिंह कॉलोनी में दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों, ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक पक्ष के 8 और दूसरे पक्ष के 4 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायतें दी गई हैं।

पुरानी कहासुनी के बीच पटाखे चलाने को लेकर बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। दीपावली की रात दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घरों के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि झड़प के दौरान तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया तथा एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए गए। इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए।

एक घायल के सिर पर 40 तो दूसरे के सिर पर लगे 22 टांके

एक पक्ष के बंटी ने बताया कि इस झड़प में उनके परिवार और पक्ष के कुल 8 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पक्ष के गंभीर रूप से घायल सुनील के सिर पर गहरी चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों को उसके सिर पर 40 टांके लगाने पड़े। इसके अलावा उनके पक्ष के एक अन्य घायल के सिर पर भी 22 टांके लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के 4 लोग भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शुरू की जांच 

मामले संबंधी थाना प्रभारी एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा घायलों के बयान, शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!