मानवता फिर शर्मसारःकुकर्म के बाद बच्चे की हत्या,कार से मिला खून से लथपथ शव

Edited By swetha,Updated: 03 Jul, 2019 08:44 AM

फिरोजपुर में कुकर्म के बाद नर्सरी में पढ़ते बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है।

 फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म कर निर्मम हत्या करने के सनसनीखेज मामले के बाद पुलिस ने आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  गांव गिल की रहने वाली सुरजीत कौर अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बहन के घर लेकर आई तो बच्चा गली में खेलने निकल गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

देर सायं किसी ने उन्हें घर आकर सूचना दी कि उनका बच्चा साथ वाली गली में एक गाड़ी में बेसुध पड़ा है। परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो बच्चा कार की पिछली सीट पर पड़ा था जिसकी निक्कर उतरी हुई थी तथा गुदा से खून निकल रहा था। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एस.एच.ओ. ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला कुकर्म के बाद हत्या का नजर आता है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है, जबकि आशंका के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!