मुकेरियां हाइडल नहर से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

Edited By Kalash,Updated: 04 Jun, 2026 05:11 PM

body of unidentified elderly man recovered from mukerian hydel canal

आज मुकेरियां हाइडल नहर के पावर हाउस नंबर दो के गेटों में से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है।

हाजीपुर (जोशी): आज मुकेरियां हाइडल नहर के पावर हाउस नंबर दो के गेटों में से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने बताया कि जैसे ही पुलिस को पावर हाउस नंबर दो के गेटों में एक शव आने की सूचना मिली, तो ए.एस.आई. रविंदर सिंह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने नहर के कर्मचारियों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। ए.एस.आई. रविंदर सिंह के अनुसार, मृतक बुजुर्ग की आयु करीब 60-62 वर्ष है और उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। पुलिस द्वारा शव को वाहन में रखकर आस-पास के गांवों में पहचान हेतु ले जाया गया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटों हेतु मुकेरियां के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!