6 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने 550वें प्रकाश पर्व को संयुक्त रूप से मनाने के लिए नया फार्मूला दिया
Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Oct, 2019 08:52 AM
एस.जी.पी.सी. प्रधान लौंगोवाल ने कैप्टन से की मुलाकात
चंडीगढ़/जालन्धर(भुल्लर, धवन): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को संयुक्त रूप से मनाने के लिए पैदा हुए डैडलॉक को दूर करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने आज एक नया फार्मूला एस.जी.पी.सी. के सामने पेश किया है, जिसमें उसे राज्य सरकार द्वारा 12 नवम्बर को आयोजित किए जा रहे समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में राष्ट्रपति ने भाग लेना है, जबकि 11 नवम्बर को होने वाले मुख्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री के भाग लेने की संभावना है। कैप्टन ने यह सुझाव एस.जी.पी.सी. के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल के सामने रखा है। मुख्यमंत्री ने लौंगोवाल को बैठक के लिए अपने सरकारी निवास स्थान पर आमंत्रित किया था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ऐतिहासिक अवसर पर एकता न होने को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इन समारोहों में राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति भाग ले रहे हैं। अलग-अलग समारोह मनाने से एक गलत संदेश सिख समुदाय तथा पूरे विश्व में जाएगा। सिख समुदाय पूर्व में ऐसे समारोहों के समय हमेशा एकजुट रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व से चली आ रही प्रथा से दूर होने से समुदाय को नुक्सान उठाना पड़ सकता है। लौंगोवाल ने मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री तथा राष्ट्रपति के क्रमश: 11 व 12 नवम्बर को श्री सुल्तानपुर लोधी आने के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि 11 नवम्बर को गुरुद्वारा परिसर के अंदर सुल्तानपुर लोधी में एस.जी.पी.सी. के मंच को सांझा मंच माना जा सकता है, जिसमें राज्य सरकार भी भाग ले सकती है परन्तु 12 नवम्बर को कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने भाग लेना है तथा राज्य प्रमुख होने के कारण राज्य सरकार को यह समारोह करने दिया जाना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि संयुक्त रूप से समारोह करने से लोगों के मनों में पैदा संशय की भावना को दूर किया जा सकेगा तथा सिख समुदाय के अंदर एक सकारात्मक संदेश जाएगा। लौंगोवाल ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि एस.जी.पी.सी. द्वारा प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। बैठक में जेल व सहकारिता मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद बलविंद्र सिंह भूंदड़ तथा मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
जालंधर महिला कांग्रेस को मिला नया चेहरा, नई जिला अध्यक्ष की नियुक्ति
महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मना Pakistan से लौटे श्रद्धालु, दोनों देशों से रिश्ते बेहतर बनाने की अपील
बर्थडे पार्टी मनाने गए युवक की ह/त्या, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्यमंत्री की कथित वीडियो विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान, तरुण चुघ ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
Jammu Kashmir में मटन पर बवाल! CM Omar ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को लिखा पत्र
महिलाए रहें सावधान! मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के चक्कर में कहीं खाली ना हो जाए आपका बैंक...
चावला मोबाइल प्वाइंट गोलीकांड में नया मोड़, विदेश में बैठे आरोपी की मां भी नामजद
पंजाब CM विवाद में नया मोड़, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के मामले में हरियाणा में FIR
USD $
08/07/2026 00:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी कंपनी से अच्छा ऑफर आ सकता है। व्यापारियों को मनचाही डील मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रह सकता है। रुकी हुई योजना दोबारा गति पकड़ सकती है। किसी नए संपर्क से करियर में फायदा मिलने के...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। भाई-बहन के साथ चल रही लड़ाई आज बातचीत से हल हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पहले से निवेश किया पैसा वापस मिल सकता है। बेरोज़गार लोगों को काम मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। किसी रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आज कामकाज से थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बेहतर रह सकता है। कोई शुभ समाचार पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। नौकरी में आपके सुझावों को महत्व मिल सकता है। परिवार के साथ किसी विशेष आयोजन की तैयारी शुरू हो...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। करियर से जुड़ा कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes